Download App

अनंतनाग में हुये आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या पर मुख्यमंत्री मर्माहत

पटना, बिहार दूत न्यूज।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के वानपोह में हुये आतंकी हमले में बिहार के रहनेवाले राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या एवं चुनचुन ऋषिदेव के घायल होने की इस आतंकी घटना पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर बिहार निवासियों की हो रही हत्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में घायल चुनचुन ऋषिदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »