Download App

तेज हवा व मुसलाधार वर्षा से धान उत्पादक किसानों को हुई व्यापक क्षति: टुडू

बिहार दूत न्यूज, खगड़िया
तेज हवा व मुसलाधार वर्षा से धान उत्पादक किसानों को व्यापक क्षति हुई है।
बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू कहा कि खगड़िया मे आज 150 मिली मीटर वर्षा के कारण तैयार पके हुए धान के खेतो मे पानी जल जमाव होने से क्षति हो रही है।


किसान नेता श्री टुडू ने बताया कि खगड़िया जिला के अलौली, बैलदौर मानसी, चौथम प्रखंड धान की खेती को सबसे ज्यादा क्षति पहुँचा है।
जिले भर में किसानों के 9 हजार हेक्टेयर में धान की फसल खराब हुई है l
किसान नेता श्री टुडू ने कहा कि, नेपाल द्वारा 2 लाख क्युसेक पानी छोरे जाने से बागमती, कोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से पुनः बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। इसलिए सभी खुले स्लुइस को तत्काल बंद करने की मांग जिला प्रसाशन से की है।
किसान नेता श्री टुडू ने फसल क्षति को लेकर फसल क्षतिपूर्ति की मांग सरकार से की और कहा कि किसानो को प्रति एकर 25 हजार रुपये की दर से किसानों को फसल क्षति पूर्ति दें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »