Download App

नहीं रहे जनता दल यूनाइटेड के कद्दावर नेता फुलेश्वर सदा..

बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।
अलौली विधानसभा से समता पार्टी काल के पार्टी प्रत्याशी रहे , जनता दल यूनाइटेड के कद्दावर नेता फुलेश्वर सदा जी की हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
फुलेश्वर सदा जी सौम्यता, सरलता और सादगी के प्रतीक थे। उनके असमय चले जाने से खगड़िया जिला जनता दल यूनाइटेड को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे चार पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल ने अलौली के अमौसी गाँव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी व पार्टी का झण्डा उनके शरीर पर चढ़ाकर पार्टी की तरफ़ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी के जिला कार्यालय में प्रखंड कार्यालयों में उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।


अमौसी जाकर फुलेश्वर सदा जी को श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष बबलू मंडल,जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह,जिला उमेश सिंह पटेल,भविष्य सिंह कुशवाहा,राम उदय सिंह,मनोज कुमार सिंह,भूषण सिंह,कुलदीप सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह,संजय सदा, जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »