Download App

बिहार: मुकेश सहनी की पार्टी के तीनों विधायक भाजपा में हुए शामिल..

बिहार दूत न्यूज, पटना।
इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। खबर बिहार की सियासत में बड़ा खेल हो गया है। खबर यह है कि बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के संस्‍थापक मुकेश सहनी को सबसे बड़ा झटका लगा है।

वीआइपी के सभी तीन विधायक विधानसभा अध्‍यक्ष से मुलाकात कर बीजेपी में शामिल होने की जानकारी दी। वीआइपी के पास निर्वाचित प्रतिनिधियों के तौर पर केवल यही तीन विधायक और एक विधान पार्षद मुकेश सहनी खुद है। यह भी ध्‍यान देने वाली बात है कि बतौर विधान पार्षद सहनी का कार्यकाल कुछ ही हफ्तों में पूरा होने वाला है। इसके बाद वीआइपी का कोई भी विधायक या विधान पार्षद बिहार में नहीं बच जाएगा।
मुकेश सहनी की पार्टी के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल और सवर्णा सिंह भाजपा में शामिल हुए। वे अपने विधायक दल के भाजपा में विलय के लिए विधानसभा अध्‍यक्ष से मिले थे।
मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उप मुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद और भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने वीआइपी के तीनों विधायकों के भाजपा में विलय को मान्यता दे दी है।
हालांकि, इस मसले पर सहनी ने अनभ‍िज्ञता जताई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »