औरंगाबाद/पटना/बिहार दूत न्यूज।
इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। खबर औरंगाबाद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक युवती को एक युवक से प्रेम हो गया। युवती ने प्रेम का इजहार कर शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवक ने ठुकरा दिया।
जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव में यह खौफनाक और दर्दनाक घटनाक्रम हुआ है। 6 सहेलियों ने एक साथ विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। इस दौरान 3 सहेलियों की मौत हो गई, जबकि 3 का गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्प्ताल में इलाज चल रहा है। SP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक में एक लड़की का अपने भाई के साले के साथ प्रेम संबंध चल रहा था वह अपने सहेलियों के साथ प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की मगर लड़के ने इनकार कर दिया। प्रेमी के द्वारा इनकार किए जाने के बाद सभी सहेलियां अपने गांव आईं।
उन्होंने देखा कि लड़के से प्रेम करने वाली उनकी सहेली ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसे देख अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सभी ने भी बारी-बारी से जहर खा लिया।
छह युवतियों द्वारा एक साथ जहर खाने की बात से गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकन तब तक 3 युवतियों की मौत हो चुकी थी। बाकी की 3 सहेलियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। फिलहाल उनका उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद आदि घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।