बिहार दूत न्यूज, पटना।
पटना के अशोक कन्वेंशन सेंटर में सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधान परिषद का चुनाव आम जनता का इलेक्शन नहीं है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक की जयंती की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, कुछ लोगों ने शोध किया, जिसमें अष्टमी तिथि से उनके विशेष जुड़ाव की बात सामने आई। इसके बाद हमने निर्णय लिया कि अष्टमी पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई जाएगी। नीतीश ने कहा कि जब मैं यहां आता हूं तो सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करता हूं।