Download App

एनआरएआई के सचिव बने केटी सिंह, राइफल कल्ब ने दी बधाई..

बिहार दूत न्यूज, पटना

बिहार राज्य राइफल संघ के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सचिव मनोनीत किए गए हैं। सहरसा सिविलियन राईफल कल्ब के सचिव त्रिदिव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 14 सितंबर की शाम तक उनके खिलाफ एक भी व्यक्ति ने अपना नामांकन पेश नहीं किया जिसकी वजह से उन्हें निर्विरोध भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सचिव पद के लिए मनोनीत कर दिया गया ।

अब सबकी नजरें आगामी 18 सितंबर को पंजाब के मोहाली में होने वाले भारतीय राइफल संघ के आम चुनाव पर टिकी हुई हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष तथा एनआरएआई के अन्य पदों के लिए चुनाव संपन्न होगा। सचिव पद पर चुने जाने के बाद कुमार त्रिपुरारी सिंह ने शूटिंग को विकसित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नेशनल बॉडी में जाने से बिहार के तमाम जिलों में शूटिंग को डेवलप करने की उनकी योजना को धरातल पर लाने में मदद मिलेगी। साथ ही कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के  मंत्री डॉ आलोक रंजन के द्वारा प्रत्येक जिले में शूटिंग रेंज बनाने की योजना में अपनी ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया। ज्ञात हो कि इससे पहले उनके दादा स्व० कुमार सुरेंद्र सिंह 1985 से 1999 एवं उसके बाद उनके बड़े भाई स्वर्गीय दिग्विजय सिंह 1999 से 2010 तक भारतीय राइफल संघ के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उनकी भतीजी जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम पूरे विश्व में रौशन किया है। केटी सिंह खुद गोल्फ के भी बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं तथा कई वर्षों तक वे पटना गोल्फ टीम के कप्तान की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। बिहार के तमाम शूटर एवं बिहार राज्य राइफल संघ के तमाम पदाधिकारी उनके सचिव पद पर मनोनीत किए जाने को बिहार में शूटिंग के डेवलपमेंट के लिए एक सुनहरे अवसर की तरह देख रहे हैं। कल्ब के कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमन कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी समिति की बैठक कर श्री त्रिपुरारी सिंह जी के एनआरएआई सचिव पद पर मनोनयन हेतु कल्ब के द्वारा सम्मान-समारोह आयोजन हेतु तिथि एवं स्थल का चयन कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर सहरसा सिविलियन राईफल कल्ब के वरीय उपाध्यक्ष श्री ए० एन० झा, डॉ० सी० एम ० चौधरी एवं संरक्षक अनिल कुमार सर्राफ, मनोहर लाल बागड़िया, प्रदीप सर्राफ, श्री बिनय कुमार चौधरी, मनीष कुमार खेमका, भूदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रेम कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार वर्मा, सुदर्शन कुमार उर्फ ‘बंधूजी’,चंदन कुमार, नाथो सिंह, मो० इमरान आलम, अमित कुमार, मो० वसीम ‘मुन्ना’, ज्ञानेश कुमार एवं अन्य सभी सदस्यों ने केटी सिंह को शुभकामनाएँ प्रेषित की।
उक्त आशय की जानकारी अमन कुमार सिंह ने दी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »