हाजीपुर(वैशाली)
जिले के गोरौल नगर पंचायत में मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत।मुख्य पार्षद नागेन्द्र दास एवं उप मुख्य पार्षद धन्वंतरी देवी अपने जीत का प्रमाण पत्र लेकर जैसे ही गोरौल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों,फूलों की माला पहनाकर कर उनका स्वागत किया तथा रथ पर बिठा कर घुमाया।वहीं मुख्य पार्षद नागेन्द्र दास, एवं उप पार्षद धन्वंतरी देवी ने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया।नगर पंचायत गोरौल में 14 वार्डों के हुए चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर नागेंद्र दास 518 मत से विजयी हुए। वहीं उप पार्षद पद पर धन्वंतरी देवी 1014 मत से विजयी हुई।जबकि 14 वार्डों के वार्ड पार्षद में वार्ड संख्या 1 से जुली कुमारी 100 वोटों से,वार्ड संख्या 2 से कपिलदेव पासवान 1 वोट से,वार्ड संख्या 3 से अभय कुमार 38 वोट से,वार्ड संख्या 4 से रईसा खातून 68 वोट से,वार्ड संख्या 5 से सुजीत कुमार 162 वोट से,वार्ड संख्या 6 से विकास कुमार लक्ष्मी 161 मत से,वार्ड संख्या 7 से अंजू देवी 306 वोट से,वार्ड संख्या 8 से बैजंती माला 188 वोट से,वार्ड संख्या 9 से मुकेश कुमार 5 वोट से,वार्ड संख्या 10 से उर्मिला देवी 19 वोट से,वार्ड संख्या 11 से चंदू साह 292 वोट से,वार्ड संख्या 12 से संतोष प्रसाद 2 वोट से,वार्ड संख्या 13 से मनीष कुमार 115 मत से एवं वार्ड संख्या 14 से अजंती देवी 206 वोट से जीत हासिल की।