बिहार दूत न्यूज, मोतिहारी
जन सुराज पदयात्रा के 93वें दिन की शुरुआत केसरिया प्रखंड अंतर्गत गोछी कुशहर पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ राजकीय उत्क्रमित हाई स्कूल से निकले। आज जन सुराज पदयात्रा पूर्वी चंपारण के लोहरगांवा, केसरिया नगर पंचायत होते हुए कल्याणपुर प्रखंड के सिसवा पटना पंचायत के उदय नारायण कॉलेज में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी।
प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 1100 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और शिवहर में उन्होंने 140 किमी से अधिक की पदयात्रा की। पूर्वी चंपारण में अबतक 460 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं।
दिन भर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 7 पंचायत, 13 गांव से गुजरते हुए 19.5 किमी की पदयात्रा तय करेंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।