बिहारदूत न्यूज, मोतिहारी
चिरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ उषा रानी की असामयिक निधन रविवार को उनके ढाका स्थित आवास पर हो गई। वह कानू हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन से जुड़ी हुई थी। इसके साथ ही वह दुर्गा वाहिनी की संयोजिका भी थी।
परिजनों के मुताबिक उसका दाह संस्कार कर दिया गया है। उनकी मौत का कारण अत्यधिक ठंडा लग जाना बताया जा रहा है। असामयिक मौत पर कानू हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कानू, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण कानू, प्रदेश संयोजक विकास गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साह, युवा प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू श्री, मोतिहारी जिलाध्यक्ष आत्माराम साह आदि ने शोक जताया है।