Download App

नहीं रहे नंद कुमार प्रसाद साह उर्फ नंदू बाबू

बिहारदूत न्यूज, मुजफ्फरपुर
शहर के चर्चित हस्ती नंद कुमार प्रसाद साह उर्फ नंदू बाबू अब हमारे बीच नहीं रहे। वे बीमार चल रहे थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया। बुधवार शाम तक उनका शव दिल्ली से मुजफ्फरपुर लाया जाएगा।
अंतिम दर्शन के लिए 12 जनवरी को सुबह 9:00 सरैयागंज आवास से जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल लाया जाएगा। यह से पंकज मार्केट, गरिबस्थान रोड , राय बहादुर टुनकी शाह होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज होते हुए पहलेजा के लिए प्रस्थान किया जायेगा। बता दें कि कई शहर के वार्ड 46 से वार्ड पार्षद रह चुके हैं। दो बार इन्होंने मेयर पद के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन सफलता नहीं मिली। 2022 में हुए नगर निगम में बीमार हो जाने के कारण मेयर पद के लिए खुद को चुनाव प्रचार से अलग रखा था। इनके निधन पर कानू हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कानू, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण कानू, प्रदेश संयोजक विकास गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साह, युवा प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू श्री, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, मोतिहारी जिला अध्यक्ष आत्माराम साह आदि ने शोक जताया है।

Advertisement

भावुक हुए निवर्तमान मेयर प्रत्याशी विकास गुप्ता, जारी किया वीडियो

 

 

 

 

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: