Download App

खगड़िया: ओलापुर गंगौर में 80 लोगों के बीच किया गया कंबल वितरण..

खगड़िया। सदर प्रखंड के ओलापुर गंगौर पंचायत में विहान स्वयं सेवी संस्थान की ओर से कंबल वितरण किया गया।

जिसकी शुरूआत संस्थान के सदस्य सोहन कुमार, समाजसेवी लालो सिंह, चंद्रदेव सदा, खगड़िया जिला परिषद् क्षेत्र 4 से चुनाव लड़ चुके सीताराम सदा के हाथों गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया।


इस दौरान सोहन कुमार ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। इसी उद्देश्य को लेकर वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से सीतामढ़ी, बेगूसराय व खगड़िया में सैकड़ों जरूरतमंदों लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया।
कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों की सेवा के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है।
ताकि ऐसे लोगों को इस भीषण ठंड में कुछ राहत मिल सकें।
उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि ओलापुर गंगौर में 80 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
आगे भी वैसे जरूरतमंदों को कंबल दिया जाएगा।
वहीं, लालो सिंह ने कहा कि वैसे लोगों की चिन्हित करके कंबल दिया गया, जो काफी जरूरतमंद थे।
जबकि चंद्रदेव सदा ने विहान विहान स्वयं सेवी संस्थान के इस कंबल वितरण कार्य को काफी सराहना किया।
कहा कि संस्थान का कार्य काफ़ी सराहनीय है। उन्होंने अन्य सबल लोगों को भी गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण करने का अपील किया।
कंबल पाकर कैलू सदा, अमृति देवी, सुनैना देवी, नूतन देवी सहित अन्य गरीब लोगों को कंबल पाकर चेहरे खिल उठे।
कई ने बताया की भीषण ठंड में रात कटना काफी मुश्किल हो जाता था, आग तापकर रात गुजारने को विवश थे। अब कंबल मिला है ठीक से रात कटेगी।
इस अवसर पर सिंटू सिंह, राजू कुमार, अभिषेक सिंह, विकाश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »