पटना, बिहार दूत न्यूज।
बीते छह दिनों पूर्व पुनपुन बाजार के पकड़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर मृतक प्रेम पासवान के परिजनों से मिलने लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे।
चिराग पासवान ने मृतक प्रेम पासवान के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद देने की बात कही। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर अविश्वास जताते हुए कहा कि प्रेम पासवान हत्या कांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
वही चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार में पासवान जाति को टारगेट कर, उनके नेताओं की हत्या करवा रहे हैं। नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि चिराग पासवान आगे बढ़े और इसलिए पासवान जाति के नेताओं की बिहार में हत्या करवा रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते छह दिनों पूर्व पुनपुन बाजार के पकड़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रेम पासवान की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मारकर कर दिया गया था। इस हत्या के विरोध में पुनपुन बाजार बंद कर, लोगों ने प्रर्दशन भी किया था।
मृतक प्रेम पासवान के शोकाकुल परिवार से मिलने लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित लोजपा रामविलास पार्टी के एसी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मंतोष पासवान सहित लोजपा के कई वरिष्ठ नेतागण एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।