बिहारदूत न्यूज, पटना
जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव (75 वर्ष) का निधन गुरुवार को गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में हो गया। यह जानकारी शरद यादव की बेटी सुभाषिणी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि पापा नहीं रहे।
बता दें कि गुरुवार रात 10.19 बजे फोर्टिस अस्पताल में शरद यादव का निधन हुआ। शरद यादव की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसके बाद उन्हें गुरुग्रम के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। शरद यादव के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।