बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।
कांग्रेस पार्टी (बिहार) की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 11 बजे से इस यात्रा को जिले के महेशखूंट से शुरू किया गया है। जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन कुमार यादव और एमएलसी राजीव कुमार के नेतृत्व में कर रहे हैं। आज की यह भारत जोड़ो यात्रा खगड़िया शहर के कोशी काॅलेज मैदान तक जाएगी, जहां संध्या में कई नामचीन कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कोशी काॅलेज के मैदान पर ‘बिहार में का बा’ फेम नेहा सिंह राठौर, अनुपमा यादव, तुबा खान सहित अन्य कलाकार भारत जोड़ो यात्रा कंसल्ट में शिरकत करेंगे।
मंगलवार को यह यात्रा खगड़िया शहर से जलकौडा़ होते हुए बेला गांव तक पहुंचेगी, जहां से अगले दिन बेगूसराय जिले की सीमा में यात्रा प्रवेश करेगी।
खगड़िया के महेशखूंट एनएच चौराहा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई, इसके लिए सुबह से ही वहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। यात्रा के नेतृत्वकर्ता नेताओं के पहुंचने के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने ध्वज लेकर यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई।