Download App

सामाजिक और आर्थिक विषमता को दूर कर आम आदमी को समाज और राष्ट्र का एजेंडा बनायेगी आप : शत्रुध्न साहू

बिहारदूत न्यूज, मोतिहारी 

जिले के केसरिया में आम आदमी पार्टी केसरिया के द्वारा रामाधार राय की अध्यक्षता में सोमवार को पीताम्बर सिंह की जयंती पर स्कूल अस्पताल रोजगार मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर पीताम्बर सिंह चौक केसरिया से प्रारंभ हो कर केसरिया के विभिन्न चौक चौराहों सड़कों से होते हुई पीताम्बर बाबू की जन्मभूमि बैरिया में शहीद भगत सिंह विद्यालय में जनसभा के साथ समाप्त हुआ। स्कूल अस्पताल रोजगार मार्च कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शत्रुघ्न साहू ने विभिन्न नुक्कड़ सभा एवं जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महज दस वर्षों में गुजरात की महान जनता ने पहली बार में ही आम आदमी पार्टी को व्यापक जनसमर्थन देकर राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी देश के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने भारत को दुनिया का नम्बर एक देश बनाने का संकल्प लेकर जो अभियान चला रखा है, उसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है।श्री साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी पीताम्बर बाबू के सपनो के अनुसार सामाजिक और आर्थिक विषमता को दूर कर आम आदमी को समाज और राष्ट्र का एजेंडा बनायेगी।साहू ने जोड़ा कि भाजपा दिल्ली के एमसीडी चुनाव मेंआम आदमी पार्टी से बुरी तरह पराजित होने के बाद मेयर पद पर दावा कर लोकतंत्र के साथ क्रूर मजाक कर रही है।देश और दिल्ली की जनता भाजपा के इन साजिशों और कुकृत्यों को गंभीरतापूर्वक देख रही है और होने वाले चुनाव में सबक सिखायेगी।

Advertisement

प्रदेश प्रवक्ता डॉ हेम नारायण विश्वकर्मा जी ने कहा कि अब बिहार की जनता जाति धर्म की राजनीति से मुक्ति चाहती है और विकल्प आम आदमी पार्टी ही है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उमेश सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि पुरे चंपारण में शहीदों को श्रद्धांजलि और सम्मान अर्पित करने के साथ जनजागृति अभियान चला कर विकसित समाज का निर्माण किया जायेगा।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते शत्रुध्न साहू।

जनसभाओं को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में किसान नेता राजु वर्मा, केसरिया प्रखंड प्रभारी अरुण यादव, युवा नेता दिनेश महतो, राजन तिवारी, पूर्व प्राचार्य मदन प्रसाद, विपिन सहनी,मैनेजर यादव,विनय निषाद, जीतन पासवान, श्रीभगवान साह, अभिषेक कुमार आदि थे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: