शशि शर्मा( मसौढ़ी)पटना।
मसौढ़ी की आम जनता, जदयू एवं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के प्रति उस वक्त नाराजगी देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री नितीश कुमार जहानाबाद से समाधान यात्रा कर मसौढ़ी के रास्ते पटना लौट रहे थे।
मुख्यमंत्री के मसौढ़ी होते हुए पटना जाने की सूचना पाकर जदयू एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता तीन घण्टे से सड़क किनारे खड़े होकर अपने मुख्यमंत्री का इंतज़ार कर रहे थे।
हालांकि शाम 6 बजे मुख्यमंत्री का काफिला मसौढ़ी पहुंचा तो जरूर,
मगर मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी नहीं रोकें और चलते बने।
ना तो उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और ना ही आम जनता से मिले।
जिसके कारण आम जनता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के प्रति नाराज़ दिखे।
महागठबंधन के कार्यकर्ता अपनी अपनी पार्टी का झंडा एवं हाथों में फूल माला लिए ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए, तीन घण्टे से इंतज़ार कर थे।
मगर मुख्यमंत्री गाड़ी के अन्दर से ही सभी को हाथ जोड़कर चलते बने।