Download App

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया गया सम्मान

पटना, बिहार दूत न्यूज।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभागार मे महिलाओ के सम्मान मे समारोह का आयोजन इंटर्नेशनल ह्युमन राइट्स युनियन के द्वारा आयोजित किया गया।


इस अवसर पर महिलाओ के द्वारा समाज मे आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे महिलाओ के विशेष योगदान से संबंधित विषयों पर परिचर्चा हुई।
राज्य के समग्र विकास मे महिलाओ की अहम भूमिका पर चर्चा करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि समीर कुमार महासेठ उधोग मंत्री, बिहार सरकार, ने महिलाओ के विकास के लिए बनाये गए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की और सरकार के द्वारा महिलाओ को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया | समरोह में श्री आर के सिन्हा पूर्व सांसद ने महिला उद्यमीता के विकास हेतु हर संभव मदद करने कर आश्वासन दिया l बिहार राज्यगीत के रचनाकार व अध्यक्ष हिंदी प्रगति समिति राजभाषा मंत्रिमंडल सचिवालय के अध्यक्ष कवि श्री सत्यनारायण ने महिलाओ के सम्मान को याद करते हुए अपनी चर्चित कविता अहिल्या का पाठ किया l पटना की महापौर सीता साहू ने महिलाओं के सम्मान में समारोह आयोजित करने के लिए IHRU को शुभकामनाये दी और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के कार्यक्रम से महिलाओं को हर स्तर पर जोड़ने का भरोसा दिया, भरतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी श्री कुलभूषण शर्मा ने महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा करते हुए बीमा के लाभ के बारे में जानकारी दी |
भारतीय प्रशानिक सेवा की अधिकारी शैलजा शर्मा IAS ने महिला सशक्तिकरण के बढ़ते हुए आधार को सरकारी संरक्षण और प्रोत्साहन दिए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की और महिलाओ की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने की जरूरत की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके विशिष्ट योगदान और सेवा के लिए विशेष कार्य हेतु सम्मानित किया गया जिनमे श्रीमती शैलजा शर्मा IAS, डॉ ऋचा चौहान, डॉ मेहा कंठ, डॉ श्वेता, श्रीमती अनामिका वर्मा, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती मंजूषा गौतम (मध्यप्रदेश), श्रीमती रितिका गुप्ता (उत्तर प्रदेश), सुश्री इंदु (बंगलोर) , डॉ गीता जैन, शागुफ़्त यासमिन, सुश्री रश्मि श्रीवास्तव आदि महिलाओं को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह का संचालन डॉ रत्ना पुरकायस्थ (पूर्व निदेशक पटना दूरदर्शन) ने किया, समरोह समिति की सभी सदस्यों के प्रति श्री समीर कुमार महासेठ, माननीय उधोग मंत्री, बिहार ने विशेष आभार व्यक्त किया |
इंटर्नेशनल ह्युमन राइट्स युनियन के महासचिव संदीप स्नेह ने सभी उपस्थित अतिथियो के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पंजाब के अध्यक्ष पी के गुप्ता ने मान्य अतिथियों का स्वागत कियाकिया l समरोह समिति की तरफ से डॉ मधु वर्मा, प्रो० उमा सिन्हा, डॉ ममता मेहरोत्रा, डॉ भावना शेखर, प्रो० नीलिमा सिन्हा, डॉ अर्चना त्रिपाठी, स्मिता राजश्री, श्रीमती माला सिन्हा ,डॉ नम्रता आनंद, सुश्री शाम्भवी राज, पूजा प्रिया सहनी (थर्ड जेन्डर) व् IHRU बिहार के संजीव कर्ण, लीगल सेल श्वेतकेतु, सुनील कुमार सोनी, मो. आसिफ, आदि उपस्थित रहे |

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
Translate »
%d bloggers like this: