समस्तीपुर, बिहार दूत न्यूज।
मिशन सुरक्षा परिषद के बैनर तले मान्यवर कांशीराम का 89 वीं जयंती सम्मेलन तिरंगा भवन समस्तीपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध, डॉ आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्थित कर श्रद्धांजलि दी गई। तथा मान्यवर कांशीराम डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे, नमो बुद्धाय, बुद्धम शरणम गच्छामि नारों को बुलंद किया गया।
समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय मुखिया एवं मंच संचालन राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने किया।
कार्यक्रम को मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अंबेडकर ने संबोधित करते हुए कहा कि मान्यवर काशीराम शोषित पीड़ित दलित वंचित अल्पसंख्यक बहुजनों का नायक थे, जिन्होंने बहुजनों के हित में आजीवन संघर्ष किए तथा डॉक्टर अंबेडकर के सपनों को साकार करने हेतु उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किये।
श्री गंगाराम ने बहुजनों को शिक्षित होने, संगठित होने एवं अधिकार हेतु संघर्ष करने का अपील किया। एवं मिशन सुरक्षा परिषद से जुड़ने का आह्वान किया।
मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिंटू दोहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम सच्चे अर्थों में समाज सुधारक, सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता, सामाजिक क्रांति के पुरोधा एवं बहुजन नायक थे।
समारोह में मिशन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड बिहार प्रभारी चंद्रहास यादव, महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष ललिता कुमारी, दिलीप राज कुशवाहा, संतोष यादव, अमित कुशवाहा, विनोद यादव, रामानंद सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, देव नारायण नारायण सिंह पूर्व मुखिया, विजय यादव, भोला सिंह, दिनेश राम, अविनाश ठाकुर, मधुबाला, मीरा राम, ममता पिंकू देवी बंटी कुमारी गीता देवी, राजा बाबू , कन्हैया कुमार, शत्रुघ्न पासवान, रोशन कुमार आदि में संबोधित किया तथा डॉ आंबेडकर एवं मान्यवर काशीराम के बताए रास्ते पर चलने एवं उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में आगत अतिथि को माला, अंबेडकर टोपी एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप राज ने किया।
कार्यक्रम में 50 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिशन सुरक्षा परिषद की सदस्यता ग्रहण किया जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अंबेडकर ने माला पहनाकर के स्वागत किया।