बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संविधान की रक्षा एवं लोकतंत्र को बचाने हेतु जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा खगड़िया समाहरणालय के समक्ष जनसभा एवं घेराव किया गया।
जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि संविधान की रक्षा एवं लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में देश भर में सत्याग्रह के माध्यम से जनसभा, घेराव एवं प्रदर्शन के माध्यम से देश में लोक संवाद कर रहे हैं।
मानवीय संवेदनाओं को आहत करती बेरोजगारी, आर्थिक बोझ से लदे आम लोगों की पीड़ाएं, कमरतोड़ महंगाई, सत्ता के ओहदेदारों द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार पर पर्दा डाले रहने तथा सत्ता के अहंकार से अंधी बनी सरकार की तानाशाही, अडानी जैसे धनकुबेर के बारे में संसद में तथ्यपूर्ण सत्य बोलने पर पाबंदी, किसानों की न्यायोचित मांगों और समस्यायों को सुनने, स्वीकारने एवं समाधान का रास्ता नहीं निकालकर उनके प्रति दमनकारी नीति अपनाने,कई सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर खास लोगों को फायदा पहुंचाने की दुर्नीति और शिक्षा के आधुनिकीकरण के नाम पर इतिहास के गौरवपूर्ण अध्यायों को समाप्त करने की साज़िश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की एक साजिश के तहत सांसद की सदस्यता को असमय खत्म करने और आवास तक खाली कराने जैसी कुकृत्य कर अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने जैसी आदि मुद्दों को अपने सत्याग्रह के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी रखेंगी।
इस सत्याग्रह में आम जनता का सहयोग अपेक्षित सहयोग मिल रहा है और इसमें मजबूती के साथ ताकत लगाने की जरूरत है। सत्याग्रह में उपस्थित खगड़िया के कांग्रेस सदर विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि आज देश गंभीर दौर से गुजर रहा है देश में मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों एवं तानाशाही रवैया के कारण विपक्ष के विरोध के स्वर दबाने का काम किया जा रहा है, जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जनहित के मुद्दे पर जनता की आवाज को उठाने वाले राहुल गांधी को एक साजिश के तहत फंसाये जाने एवं संसद की सदस्यता रद्द करवाई गई। देश में नफ़रत का माहौल पैदा कर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उक्त मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, कुंदन कुमार सिन्हा, प्रो आनंद कुमार, सुर्यनारायण वर्मा, प्रीति वर्मा, गायत्री भारती, बबीता कुमारी, विनोद मालाकार, कापरेटिव चेयरमैन सह कांग्रेस नेता अखिलेश कुमार विधार्थी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया अरुण कुमार अधिवक्ता, कांग्रेस महासचिव मनोज कुमार मिश्र, रामचंद्र यादव, फिरोज आलम, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, एन एस यू आइ प्रदेश महासचिव नवीन यादव, सुभाष रत्न, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव ईशरत प्रवीण, लाली किन्नर, जय भारत सत्याग्रह के जिला संयोजक सुनील कुमार झा, एससी/ एसटी जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, गजेन्द्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, मनोज चौधरी, राजीव कुमार रंजन, सुनील कुमार सिंह, रौशन चन्द्रवंशी, संतोष चन्द्रवंशी, धीरेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार पंकज, प्रतिभा कुमारी, सुरेश सदा, फुलचंद यादव आदि उपस्थित थे।