Download App

अरविन्द कुमार सहनी को राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष किया गया मनोनीत..

पटना, बिहार दूत न्यूज।

Advertisement

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने अरविन्द कुमार सहनी को राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।


इस आशय की जानकारी देते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि 15 दिनों के अन्दर प्रदेश एवं जिला कमिटी के गठन के साथ-साथ राज्य एवं जिला स्तर पर पार्टी के द्वारा किये गये कार्यों को मजबूती से चलाने का निर्देश दिया गया।
अरविन्द सहनी को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता के अलावा प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, भाई अरूण कुमार, निर्भय अम्बेदकर, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव, देवकिशुन ठाकुर, अभिषेक कुमार सिंह, प्रदेश सचिव संजीव कुमार मिश्रा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, उपेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, जेम्स कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के माध्यम से अतिपिछड़ा के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेंगे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: