Download App

देश के नयी पीढ़ी को महापुरुषों के विचार जानना है जरुरी: पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता

बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।

खगड़िया सदर प्रखंड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम होटल शकुंतला इंटरनेशनल में खगड़िया में किया गया एवं गोगरी नगर स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम रजिस्ट्री मोड़ स्थित विवाह भवन में किया गया।

खगड़िया प्रखंड के अम्बेडकर परिचर्चा का अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, मुख्य वक्ता राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता एवं सह वक्ता राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव थे।
गोगरी नगर स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र यादव मंच संचालन राजद के वरिष्ठ नेता प्रो नरेंद्र यादव ने किया। मुख्य वक्ता राजद विधायक रामवृक्ष सदा , सह वक्ता जुल्फिकार अली और लड्डू रजक थे। कार्यक्रम में गोगरी नगर परिषद सभापति सह जिला उपाध्यक्ष रंजीता निषाद,महिला जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, पंचायती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर यादव,अखिल भारतीय धोबी महासभा के जिलाध्यक्ष जयनारायण रजक , मुखिया शम्भू चौरसिया,अबु मोहम्मद गुदर सेठ,लखन निषाद,मनोज कुमार,आकर्सन यादव,अशोक यादव, महेष्वर चौरसिया, मनोज निषाद,,मौजूद थे।

अम्बेडकर परिचर्चा के मुख्य वक्ता बिहार के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हमलोग जिसको आदर्श मानते रहे हैं लोकनायक जयप्रकाश नगर ,डॉ राममनोहर लोहिया ,कर्पूरी ठाकुर ,बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर,महात्मा फुले के विचारों को नये पीढ़ी के लोगों के बीच प्रखंड स्तर से पंचायत स्तर तक पहुचाने के लिए परिचर्चा कार्यक्रम किया जा रहा है। इन महापुरुषों के विचारऔर आदर्शों को उनके प्रेरक शब्द को आत्मसाध करें।आज देश के नयी पीढ़ी को महापुरुषों के विचार जानना जरुरी है।आज देश मे विचारधारा की लड़ाई छिड़ गया है।स्वाधीनता संग्राम के जो आदर्श थे हमारा लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष समाजवादी भारत का राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू ,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर लोहिया ने जो कल्पना किया उसी के अनुसार हमारा भारत बना और भारत का संविधान बनने से जो असमानता था जो भेदभाव था जो ऊंच नीच का खाई था जो लोगों के हाथ में आमजनों को एक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत वोट का अधिकार दिया उस पर खतरा उत्पन्न हो रहा है।इसको बचाने के लिए इस परिचर्चा के माध्यम से भारत के लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
गोगरी नगर स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा के मुख्य वक्ता राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि आज बाबा साहब की जयंती भाजपा और आर एस एस के लोग भी मना रहे हैं लेकिन यह सिर्फ और सिर्फ ढोंग रच रही है।हिन्दुराष्ट्र की परिकल्पना ,वर्णव्यवस्था , मनुस्मृति एवं भारत के संविधान बाबा साहब का क्या दृष्टिकोण था क्या भाजपा उसी दृष्टिकोण के रास्ते चल रही है या ठीक उसके विपरीत हमारा मानना है कि आर एस एस एवं भाजपा वर्णव्यवस्था एवं मनुस्मृति को मानने वाली एवं भारत के संविधान की विरोधी है।गलियों से लेकर शहरों के मलीन बस्तियों में समाजवाद का झंडा बुलंद करने वाले राजद के सच्चे सिपाही हैं जो प्रगतिशील विचारों के मानने वाले हैं।
पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज अम्बेडकर परिचर्चा की जरुरत इसलिए पड़ी है कि दलितों एवं पिछड़ों का वोट लेकर केंद्र बनी मोदी सरकार लगातार दलितों एवं पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है देश में निजीकरण को बढ़ावा देने वाली मोदी सरकार दलितों एवं वंचितों के आरक्षण से मिलने वाली नौकरियों पर लगातार हमले कर रही है।
जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि हम लालूवादी हैं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को मानने वाले हैं आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है इसलिए हमसभी भीम के वंशज को सजग रहने की जरुरत है।
जुल्फिकार अली ने कहा कि हम दलित जो आज समाज में इज्जत के साथ रह रहे हैं यह बाबा साहब के संविधान की देन है।

खगड़िया प्रखंड के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य परिषद सदस्य प्रफुलचंद्र घोष, आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, एस सी एस टी सेल के जिलाध्यक्ष किशोर दास,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार, लालो सिंह, अंजनी सिंह चुन्नी, वाणिज्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेश पौद्दार,जिला सचिव मनोज तांती,जफर अली,वंशीधर पासवान, वकील यादव,पंकज रंजन,गेन्डोरी राम, धरम यादव,संजय कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: