Download App

खगड़िया: जिला परिषद् के खाता से अवैध निकासी मामले में जिप अध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख..

खगड़िया, बिहार दूत न्यूज।

Advertisement

जिला परिषद् अध्यक्ष सह जिला परिषद् अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बैंक ऑफ इंडिया, राजेन्द्र चौक, खगड़िया, शाखा के जिला परिषद् खाता से 51 लाख 67 हजार 2 सौ 20 रूपये की निकासी 31 अगस्त 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक जालसाजी कर अवैध रूप से उप विकास आयुक्त,खगड़िया के नाम का अवैध चेक देकर राशि को अन्य के खाता में स्थानान्तरण कर निकासी की गयी है। इसकी भनक लगते हीं जिला परिषद् अध्यक्ष ने दो अलग-अलग हस्तलिखित पत्र देकर उप विकास आयुक्त – सह – मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, खगड़िया और बैंक के शाखा प्रबंधक से जानकारी माँगी है। ताकि जिला परिषद् के द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा सकें।
जिप अध्यक्ष श्रीमती यादव ने पत्र में लिखा है कि जब से मैं प्रभार में आयी हूँ तब से जिला परिषद् के सभी खातों की जाँच हो। क्योकि मुझे आशांका है कि अन्य खाते से भी ऐसी अवैध निकासी की गयी है।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: