बिहार दूत न्यूज, गोगरी/खगड़िया।
जमालपुर स्थित खेतान धर्मशाला में जदयू प्रखण्ड कार्यकारिणी कमिटी की बैठक गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष मायाराम मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने प्रखण्ड अध्यक्ष से पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल दिया।उन्होंने कहा कि केंद्रीय बीजेपी सरकार लोकतंत्र का मजाक और महिलाओं का अपमान कर रही है । 2024 में महागठबंधन एकता देश के सर्वमान्य नेता व बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयोजकत्त्व में भाजपा को जीरो पर आउट किया जाएगा।श्री मंडल ने नीतीश कुमार को महागठबंधन दल के संयोजक बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया और घटक दलों के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
परवत्ता विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सिंह तथा बेलदौर विधान सभा के प्रभारी अमर कुमार सिंह ने बूथ स्तर पर पार्टी सांगठनिक सुदृढ़िकरण के लिए कार्यकर्ताओं को टास्क दिया।
वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ,जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल एवं उमेश सिंह पटेल ने नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हो रहे तमाम विकास कार्यों की विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार को देश के नागरिकों में टकराव,उन्माद- उत्पात पैदा करने वाला संघ संचालित संगठन बताया।इन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा के वापस लौटने का मतलब होगा संविधान और लोकतंत्र का खात्मा।आरक्षण व्यवस्था की समाप्ति।इसलिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने वाले अमन पसंद नागरिकों को भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा।तभी भारत और भारत का संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रह सकता है।
बैठक में जदयू जिला महासचिव मोहम्मद नासीर इकबाल,मो0 बेलाल हुसैन,पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा ,जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धनिक लाल दास,युवा जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,पंसस प्रखण्ड उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभा देवी,नगर अध्यक्ष अमित कुमार,सुनील चौरसिया,मनोज पटेल,प्रवीण कुमार, अकबर अली,आलोक सिंह, ललन मुनी,राहुल देव बर्मन,सुबोध गुप्ता, रंजीत चन्द्रवंशी,राजेश जयसवाल, वार्ड पार्षद् अमन कुमार,मंजू देवी, शान्ति देवी एवं प्रखण्ड मीडिया प्रभारी रितेश कुमार आदि दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित थे।