बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।
पूर्व नगर पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि आज दिनांक 26 जून 2023 को मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत, परबत्ता प्रखण्ड के खजरैठा,सौढ़ उत्तरी पंचायत ,अलौली के छिलकौड़ी पंचायत,गोगरी प्रखंड के समसपुर पंचायत ,खगड़िया नगर के वार्ड नं-28,मानसी नगर 07 और परबत्ता नगर के वार्ड नं-06 में अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम किया गया।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी पंचायत एवं नगर के सभी वार्ड में 02 जुलाई 2023 तक अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष ,नगर में नगर अध्यक्ष के देखरेख में किया जा रहा है।परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से वक्ताओं द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आजादी से पहले मनुवादी सोच के कारण किन किन परेशानियों का सामना कर शिक्षा ग्रहण किये। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाने के समय दलित ,पिछड़ा शोषित वंचित वर्गों को शिक्षा ग्रहण करने ,समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए संविधान में कानून बनाया उसको केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार तरह तरह का षडयंत्र कर संविधान में बनाये कानून को नहीं मान रही है।भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार वर्णव्यवस्था एवं मनुस्मृति को मानने वाली भारत की संविधान विरोध है।
बीजेपी हिन्दू मुस्लिम हिंदुस्तान पाकिस्तान राष्ट्रहित आदि की बात कर दलितों एवं पिछड़ों का वोट लेकर केंद्र बनी मोदी सरकार लगातार दलितों और पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला
कर रही है।निजीकरण का एक ही मकसद है आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करना।
मानसी नगर और प्रखंड के वक्ता उप मुख्य पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू कुमार सुमन, जिला महासचिव दीपक चंद्रवंशी, परबत्ता में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश मंडल, जिला महासचिव गौरव कुमार,गोगरी प्रखंड में युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव ,पंचायती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज आदि थे।