बिहार दूत न्यूज, खगड़िया
पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 30 जुलाई 2023 को गोगरी प्रखंड के बलतारा पंचायत में दिन के 11:00 बजे पंचायत स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा राजद के प्रदेश सचिव पप्पू डोम के अध्यक्षता में अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी होगें।
02 अगस्त 2023 को गोगरी प्रखंड मुख्यालय में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का कार्यक्रम बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव के अध्यक्षता में होना है। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगें।
खगड़िया जिला के सभी राष्ट्रीय जनता दल के साथी अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जन जन के नेता गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के विचारों को प्रदेश आये हुए नेता सुने और अपने अपने क्षेत्र में उनके विचारों को पहुचाने काम करें कि गरीब ,शोषित, पीड़ित दलित और पिछड़ा के रहनुमा मात्र लालू प्रसाद यादव हैं।