Download App

काम की राजनीति के आइकॉन अरविंद केजरीवाल युवाओं के प्रेरणा स्रोत:शत्रुघ्न साहु

बिहारदुत न्यूज, मुजफ्फरपुर।

आज आम आदमी पार्टी की दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 55-वें जन्मदिन को समारोह पूर्वक आमगोला स्थित”शहनाई विवाह भवन” के सभागार में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मयंक की अध्यक्षता में मनाया गया।

Advertisement

जन्मदिन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति में एक अद्वितीय और बेहतरीन राजनीति के मिशाल है। सकारात्मक राजनीति और काम के राजनीति के बल पर देश और दुनिया में अरविंद केजरीवाल ने जो पहचान बनाई है वह देश के नौजवानों को काफी आकर्षित कर रहा है।उनके जन्मदिन पर पूरे देश में जिस व्यापक स्तर पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है उससे स्पष्ट हो गया है कि देश के हर वर्ग के लोगों में अरविंद केजरीवाल के प्रति अभूतपूर्व जोश उत्साह और आकर्षण है। वह भारतीय राजनीति की तस्वीर और देश वासियों की तकदीर बदल कर रख देंगे।अब तक नेताओ ने झूठ और फरेब की राजनीति किया है,लेकिन अरविंद केजरीवाल ने सच्चाई अपनी कर्मठता,त्याग, इमानदारी और संघर्ष के बल पर जनता के दिलों में एक अलग मुकाम बनाई है। आज 55 वें जन्मदिन पर हम सभी साथी देश के उज्जवल भविष्य के लिए उनके दीर्घायु,स्वस्थ्य होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।और आशा करते हैं कि निश्चित रूप से भारत की राजनीति में एक जानदार और शानदार माइलस्टोन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में खड़ा होगा।

कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि काम की राजनीति के प्रणेता अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली और ऊर्जा देश के नौजवानों के लिए प्रेरणादायक है।

जन्मदिन समारोह को संबोधित करने वालो में मुख्य रूप से विनय कुमार निषाद वीरेंद्र कुमार यादव रमेश पासवान सुजीत सिंह डॉ.दिनेश चौधरी सावित्री देवी मुमताज खातून मो.समी आलम शत्रुघ्न शर्मा संघर्ष पासवान रंजन भारती पिंटू साह दिनेश कुमार महतो डॉ.जमील अहमद महेश कुमार शर्मा अशोक पासवान के.नीरज वीर प्रसाद डॉ.दिलीप कुमार संतोष कुमार साह आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: