बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के0 के0 पाठक द्वारा खगड़िया जिला का भ्रमण किया गया।
इस क्रम में सर्वप्रथम नन्हकू मंडल टोला स्थित मध्य विद्यालय का जाँच किया गया। जाँच के क्रम में अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग विद्यालय के सभी वर्ग के बच्चों से मिले, उनकी समस्याओं को सुनें एवम् विद्यालय की शौचालय व्यवस्था, मध्यान भोजन आदि का निरीक्षण किये। उनके द्वारा मध्य विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने का निदेश दिया गया। तदोपरांत बापू मध्य विद्यालय, बलुआही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने बच्चों से मिले एवं उनके शैक्षणिक व बौद्धिक क्षमता की जाँच किये।
प्रधानाचार्य को शौचालय व्यवस्था को बेहतर बनाने का निदेश दिया गया। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अपर मुख्य सचिव द्वारा प्राथमिक विद्यालय सन्हौलीगंज का भी निरीक्षण किया गया।
अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग द्वारा डायट टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रक्षिणार्थियों से मिले और उनका उत्साहवर्धन किया, साथ ही डायट टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय के प्राचार्य को पौष्टिक खाना एवं उनके आवास की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निदेश दिया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डे, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।