Download App

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रविशंकर प्रसाद ने आयोजित की होली मिलन समारोह

पटना, बिहार दूत न्यूज।
साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्काउट गाइड मैदान में होली मिलन समारोह आयोजित की।


जिसमे भाजपा के सभी नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
श्री प्रसाद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में हजारों के तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए और रंगो का पर्व होली में फूल और अबीर टीका लगाकर एक दूसरे को शुभकामना दी।
इस मौके पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रत्येक कार्यकर्ता को टीका लगाते हुए उन्हें खाने के लिए भेज रहे थे और कभी कभी कार्यकर्ताओं के साथ और भाजपा नेताओं के साथ होली के गीत गाते हुए झूम रहे थे।
होली मिलन समारोह विगत 2 वर्षों से कोरोना के वजह से स्थगित हो रहा था लेकिन इस बार भाजपा के चार राज्यों में विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में जोश दुगुनी हो गई थी वे लगातार भारत माता को जय और होली के पारंपरिक गीत गाते हुए झूम रहे थे।
श्री प्रसाद ने कहा की आज पटना में मेरी ओर से होली मिलन का आयोजन किया गया। क़ोरोना के कारण दो वर्षों के बाद ये कार्यक्रम आयोजित हुआ। बहुत उत्साह के साथ भाजपा के नेता, कार्यकर्ता, पटना साहिब के लोगों ने हर्षोल्लास से होली मिलन मनाया। यू.पी. सहित तीन अन्य राज्यों के जीत से होली मिलन का उत्साह और बढ़ गया।
भारत सरकार के मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव,बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री शाहनवाज हुसैन, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, पटना सिटी विधायक नंदकिशोर यादव,भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी,विधान परिषद सदस्य सहित कई नेतागण शामिल हुए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »