बिहार दूत न्यूज, खगड़िया
मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष स्मृति शेष संजय सिंह के सम्मान में श्रद्धांजलि शोक संकल्प सभा का आयोजन खगड़िया प्रखंड के लाभगांव में किया गया।
जिसकी अध्यक्षता मृत्युंजय सिंह ने किया।
मंच संचालन किरण देव यादव ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में स्मृति शेष संजय सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित करते हुए संजय सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चंद रहेगा संजय सिंह तेरा नाम रहेगा, नारों को बुलंद किया गया।
श्रद्धांजलि शोक सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्मृति शेष संजय सिंह के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा की इनके निधन से सामाजिक आंदोलन पर गहरा आघात पहुंचा है जन सरोकारों से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष हेतु इनकी कमी की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। समाजिक गतिविधि में अपूरणीय क्षति हुई है।
समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से सामाजिक सुरक्षा के तहत पांच लाख रुपए मुआवजा आश्रितों को जल्द भुगतान करने की मांग किया।
श्रद्धांजलि सभा में जदयू जिलाध्यक्ष बबलु मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, लोजपा (रामविलास) के मो. मासूम, शिक्षक नेता मनीष कुमार, भाकपा के जिला मंत्री प्रभाकर सिंह, ट्रेड एटक के नेता रमेश चंद्र चौधरी, अधिवक्ता सह किसान नेता डॉक्टर कमल किशोर यादव, माले लिबरेशन के सुभाष सिंह, युवा शक्ति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र त्यागी, इंडिया के प्रदेश नेता विजय कुमार सिंह, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुनील झा, समाजसेवी वर्षा रानी, इशरत खातून, मोनी कुमारी, रंजय सिंह, बबलू सिंह, अमित कुमार रोशन कुमार राजद नेता संजय यादव, एनसीपी के प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार, मुकेश सिंह
आदि ने स्मृति शेष संजय सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया।