Download App

खगड़िया: 16 विद्यालय प्रधानों के विरुद्ध प्रपत्र “क” गठित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ, DM ने दिया गुणवत्तापूर्ण पका भोजन छात्रों को परोसने का निर्देश

खगड़िया, बिहार दूत न्यूज।
निदेशक, पीएम पोषण योजना, बिहार सतीश चंद्र झा एवं जिलाधिकारी, खगड़िया डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने 28.02.22 से विद्यालयों में भौतिक रूप से मध्याह्न भोजन योजना के संचालन का निर्देश दिया गया था। दिनांक 28.03.22 को आयोजित समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में मध्याह्न भोजन योजना के लाभ से छात्रों को वंचित रखने वाले 16 विद्यालय प्रधानों के विरुद्ध विभागीय निर्देशानुसार प्रपत्र “क” गठित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ किया गया है।

Advertisement


जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना, शैलेंद्र कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से 16 विद्यालय प्रधानों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का अनुरोध किया था।
मध्याह्न भोजन योजना संचालित नहीं करने वाले विद्यालय एवं उनके प्रधान, जिन पर प्रपत्र का गठित करने का प्रस्ताव भेजा गया था।
इन विद्यालयों में विद्यालय प्रधान की लापरवाही, बर्तन का अभाव, आपूर्तिकर्ता द्वारा सामग्री उपलब्ध नहीं कराए जाने एवं अन्य कारणों से मध्याह्न भोजन योजना के तहत छात्रों को पका हुआ भोजन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा था। इन सभी विद्यालयों के विद्यालय प्रधान को हर हाल में भौतिक रूप से मध्याह्न भोजन योजना का संचालन करने का निर्देश पूर्व में कई बार दिया जा चुका था इसके बावजूद उन्होंने लापरवाही बरती और छात्रों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने से वंचित रखा। यह सीधे तौर पर विभागीय आदेश की अवहेलना के साथ-साथ विद्यालय प्रधान के मनमाने पर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक था। इसके चलते छात्रों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभ से भी वंचित रहना पड़ा। साथ में यह माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का भी उल्लंघन था, क्योंकि इस योजना का संचालन माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार किया जा रहा है।
ऐसे विद्यालयों के विद्यालय प्रधान पर निर्देशानुसार प्रपत्र “क” के गठन का प्रस्ताव जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना, खगड़िया ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, खगड़िया के समक्ष रखा, जिस पर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना सुजीत कुमार राउत ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर से अनुमोदन प्राप्त करते हुए इन आरोपी प्रधान शिक्षकों के ऊपर प्रपत्र का गठित करते हुए विधि सम्मत विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया
विभागीय कार्रवाई चलाने के लिए संचालन पदाधिकारी एवं उपस्थापन पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करते हुए उन से अनुरोध किया गया है कि विभागीय नियम अनुसार निर्धारित काल भदोही में जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय को स्पष्ट मंतव्य के साथ उपलब्ध कराएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को हर हाल में गुणवत्तापूर्ण पका हुआ गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित विद्यालय प्रधान के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के अच्छे पोषण, अच्छे स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, सामाजिक समता और जीवन के मौलिक अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए यह अत्यंत प्रभावी योजना है और इसका उद्देश्य विफल नहीं होना चाहिए।

इन पर की गई कार्रवाई
मध्य विद्यालय कटघरा, इटहरी पंचायत, गोगरी :- विद्यालय प्रधान वीणा कुमारी।
2. मध्य विद्यालय नवटोलिया, गौछारी पंचायत, गोगरी :- विद्यालय प्रधान महेशर साह।
3. प्राथमिक विद्यालय महरूपानगर, कौआकोल, मदारपुर पंचायत, गोगरी :- विद्यालय प्रधान किरण कुमारी
4. मध्य विद्यालय लछमीनिया, मैरा पंचायत, गोगरी :- विद्यालय प्रधान अनंत कुमार।
5. प्राथमिक विद्यालय नवल किशोर टोला, नगर पंचायत गोगरी:- स्वर्णिका प्रिया।
6. मध्य विद्यालय दुखाटोल, रतन पंचायत, गोगरी:- सीता कुमारी।
7. प्राथमिक विद्यालय रजकटोला, शेरगढ़, शेर चकला पंचायत, गोगरी:- जितेंद्र कुमार।
8. मध्य विद्यालय जहांगीरा शोभिनी, जहांगीरा पंचायत, खगड़िया :- नरेंद्र कुमार सिन्हा।
9. मध्य विद्यालय मोरकाही, माड़र उत्तरी पंचायत, खगड़िया :- राजीव रंजन।
10. प्राथमिक विद्यालय घरारी, माड़र दक्षिणी पंचायत, खगड़िया :- सुनील कुमार।
11. एनपीएस कन्या प्राथमिक विद्यालय, श्री महंत सुखराम दास गंगौर, ओलापुर गंगौर पंचायत, खगड़िया :- बेबी कुमारी।
12. मध्य विद्यालय रांकोडीह, रांको पंचायत, खगड़िया :- अवधेश कुमार।
13. प्राथमिक विद्यालय चंदरनगर, रांको पंचायत, खगड़िया :- रेनू सिंह।
14. भरत सिंह प्राथमिक विद्यालय तेतराबाद चनपुरा, तेतराबाद पंचायत, खगड़िया :- राजकुमार सिंह।
15. रेलवे प्राथमिक विद्यालय, मानसी चक हुसैनी पंचायत, मानसी :- राकेश कुमार रौशन।
16. मध्य विद्यालय गोंगी, महिनाथपुर पंचायत, बेलदौर :- अमित तिवारी।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
Translate »
%d bloggers like this: