Download App

पटना: BJP ने मनाया अपना 42 वां स्थापना दिवस

पटना,बिहार दूत न्यूज।
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रदेश मुख्‍यालय से प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई।
इसका आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय से आयकर गोलंबर तक किया गया।
प्रभातफेरी में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में संजय जायसवाल के साथ बिहार के उप सीएम तार किशोर प्रसाद,बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन,जनक राम,प्रदेश महामंत्री डॉक्टर संजीव चौरसिया,प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, सिद्धार्थ शंभू, राधा मोहन शर्मा,पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार मंडल,अध्यक्ष रोहित रंजन ने प्रधानमंत्री मोदी की बातों को बड़े ध्यान से सुना ।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रभात फेरी निकाली गई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नई टोपी पहन रखी थी। इस अवसर पर डा. जायसवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का श्रम और विश्‍वास और अटल जी कथन आज चरितार्थ हो रहा है। भाजपा आज विश्‍व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्‍होंने कहा कि शोभायात्रा में शामिल होकर गर्व की अनुभूति हुई है। अंत्‍योदय से राष्‍ट्रोदय के लक्ष्‍य की ओर हम बढ़ते जा रहे हैं

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »