Download App

जब मैं यहां आता हूं तो सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करता हूं: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार दूत न्यूज, पटना।
पटना के अशोक कन्वेंशन सेंटर में सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधान परिषद का चुनाव आम जनता का इलेक्शन नहीं है।

इसमें सीमित लोग ही मतदान करते हैं। सीएम ने कहा कि एमएलसी चुनाव परिणाम देख मुझे आश्चर्य हुआ है। कई सीटों पर जहां उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहा था वहां रिजल्ट अलग आया। इस दौरान नीतीश ने कहा कि मैं बोचहां विधानसभा उप चुनाव में प्रचार करने जाऊंगा। बोचहां में एनडीए की जीत होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक की जयंती की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, कुछ लोगों ने शोध किया, जिसमें अष्टमी तिथि से उनके विशेष जुड़ाव की बात सामने आई। इसके बाद हमने निर्णय लिया कि अष्टमी पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई जाएगी। नीतीश ने कहा कि जब मैं यहां आता हूं तो सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करता हूं।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
Translate »
%d bloggers like this: