Download App

होमियोपैथी के विशेषज्ञ डॉ. बी. भट्टाचार्य के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, बिहार दूत न्यूज।

Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होमियोपैथी के विशेषज्ञ डॉ० बी० भट्टाचार्य के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ० बी० भट्टाचार्य होमियोपैथी के प्रसिद्ध डॉक्टर थे। वे सरल स्वभाव के थे, मरीजों के साथ उनका आत्मीय संबंध रहता था। उन्हें होमियोपैथी चिकित्सा का चरक भी माना जाता था। उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: