Download App

किसानों की आवाज थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह : डॉ. अरविन्द वर्मा

बिहार दूत न्यूज, खगड़िया।

चौधरी चरण सिंह भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री थे, चरण सिंह किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे। आज के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।

उक्त बातें, चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कही।

आगे उन्होंने वर्षो बीते पल की याद दिलाते हुए कहा खगड़िया कृषि उत्पादन बाजार समिति के मैदान में चौधरी चरण सिंह प्रधान मंत्री के रुप में पधारे थे । उनके साथ थे बिहार सरकार के मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर और बिहार विधान सभा में विपक्ष नेता राम लखन सिंह यादव। मुझे प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करते वक्त कुछ क्षण वार्ता करने का समय मिला और मैंने प्रधान मंत्री जी से बिहार में छात्रों और किसानों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया था। उन्होंने समस्याओं के समाधान का वादा किया और कहा था देश में दो ही जातियां हैं एक अमीर और दूसरा गरीब। देश को समृद्ध बनाए के लिए अमीर को थोड़ा नीचे और गरीब को थोड़ा ऊपर करने की आवश्यकता है। बस इसी से समाज में विषमताएं दूर हो जाएगी। डॉ वर्मा ने कहा चौधरी चरण सिंह के उस वाणी को आज भी याद कर हम समाज सेवा जैसे पुनीत कार्य में अपने आपको सक्रिय कर रखे हैं। डॉ वर्मा ने उस वक्त के फोटोग्राफर शैलेन्द्र गुप्ता को भी धन्यवाद देते हुए कहा आज उनके द्वारा ली गई तस्वीर इतिहास में समाहृत हो गया है। डॉ वर्मा ने भारत सरकार को भी धन्यवाद दिया क्यों कि उनकी याद में डाक विभाग द्वारा डाक टिकट भी जारी किया गया था।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
Translate »
%d bloggers like this: