Download App

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आदर्श को कांस्य पदक, डॉ. रणबीर नंदन ने दिया पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि

पटना, बिहार दूत न्यूज।

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, जो 23 से 30 मई तक आंध्रप्रदेश के राज मुंदरी (ईस्ट गोदावरी डिस्ट्रिक्ट) में आयोजित किया गया था। इसमें बाल संस्कार विद्या मंदिर, ग्राम कुजापि, गया में पढ़ने वाले छठे कक्षा के आदर्श कुमार ने अंडर 9 कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।


मंगलवार को आदर्श ने जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधान पार्षद डॉ रणबीर नंदन से मुलाकात की। डॉ. नंदन ने आदर्श को प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार की राशि दी है। डॉ. नंदन ने कहा कि आदर्श ने कांस्य पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने अभी तक इस वर्ग में किसी भी खिलाड़ी ने ऐसा परफॉर्मेंस नहीं किया था और न कोई मेडल ही जीत सका था। आदर्श कुमार को स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं। इन्हें जब भी किसी सहायता की आवश्यकता हो, मैं इन्हें मदद करूंगा।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
Translate »
%d bloggers like this: