Download App

बिहार: एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लटकी मिली लाश, कर्ज की क़िस्त नहीं चुका पा रही थी..

बिहार दूत न्यूज, समस्तीपुर।

इस वक्त बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है।
सनसनीखेज वारदात सामने आई है। विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में रविवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लटकी लाश मिली है। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। बताया जा रहा है कि
मनोज कुमार झा (35), उसकी पत्नी सुन्दरमणि (25), पुत्र शिवम (6), सत्यम कुमार (5) और मां सीता देवी (65) शामिल है।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मनोज के घर पहुंची और घर बंद देख उसकी पत्नी को आवाज लगायी। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुला इसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों ने भी आवाज लगाने के बाद दरवाजे को काफी खटखटाया, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला तब लोगों ने किसी तरह खिड़की से झांक कर देखा तो सभी को फंदे से लटका देख सन रह गए।
घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी। सूचना मिलने पर विद्यापतिनगर थाने की पुलिस पहुंची। बाद में दलसिंहसराय डीएसपी भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों में बताया कि मनोज मऊ बाजार में फुटपाथ पर खैनी की दुकान करता था, लेकिन उससे परिवार का सही से भरण पोषण नहीं कर पा रहा था। उसके पास खेती की जमीन भी नहीं थी।
ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार, मनोज की पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था। लेकिन वह कर्ज की क़िस्त नहीं चुका पा रही थी। जिसे चुकाने के लिए उस पर दवाब था। ग्रामीणों का मानना है कि उसी दवाब में आकर मनोज व उसके परिवार के लोग फंदे पर झूल गए होंगे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
Translate »
%d bloggers like this: