Download App

राज्य के सभी विभागों में घुम आइए मिल जाएगा भ्रष्टाचार का प्रमाण

पटना: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने सरकार के अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वैशाली के राघोपुर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत को चर्चा एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित है। पूरा बिहार का जनता त्रस्त है, बदहाल है। उन्होंने सरकारी तंत्र पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की।
बिना अस्मिता के (पहचान के-परिचय के) राज्य के सभी विभागों में घुम आइए भ्रष्टाचार का प्रमाण मिल जाएगा।
मुख्यमंत्री जी की प्रतिष्ठा बनी रहे जन- जन का कल्याण हो इसलिए लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते भ्रष्टाचार, जनता- जनार्दन द्वारा मेरे संज्ञान में दिया गया इसलिए कर्तव्य बोध में भ्रष्टाचार मुक्त बिहार के लिए मैंने मुख्यमंत्री को सूचित किया है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी अखिल भारतीय स्तर पर स्थापित है इसका मूल्य उद्देश्य है भ्रष्टाचार मुक्त राज्य और देश हमारे संज्ञान में जो विषय वस्तु आया उसके सुधार भ्रष्टाचार मुक्त और शिष्टाचार युक्त व्यवस्था की अपेक्षा लेकर यह पत्र दिया गया है और मुख्यमंत्री से अपेक्षा रखी गई है कि उनके सुशासन में दुराचार नहीं हो।

 

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: