खगड़िया। भारतीय नाई समाज के 35 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कमिटी द्वारा एलेसिया हेल्थ केयर सभागार , ज्ञानी चौक मथुरापुर में स्थापना दिवस समारोह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पचपोनिया विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महासचिव मक्खन साह, उपाध्यक्ष मंटू शर्मा, भारतीय नाई समाज जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर ,प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला महामंत्री पांडव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर उर्फ़ गुड्डू जी, संगठन मंत्री रंजन ठाकुर ,जिला प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर,उपाध्य्क्ष रामजी ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से बाबा धर्मदास, जननायक कर्पूरी ठाकुर व लोकगायक भिखारी ठाकुर जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, मंच संचालन जिला महामंत्री पाण्डव कुमार व धन्यवाद ज्ञापन युवा महासचिव कुंदन कुमार ने किया।
कार्यक्रम में अर्जुन शर्मा ने कहा संगठित होकर ही बेहतर समाज की कल्पना की जा सकती है । हम संगठित होंगे तभी हमारे आने वाले बच्चों का उज्ज्वल भविष्य होगा। हम सरकार से मांग भी करते है की जल्द से जल्द जातिगत जनगणना करायी जाय।
मक्खन साह ने कहा हमारा समाज पचपोनिया समाज आजादी पूर्व से ही पिछड़ा हुआ है आज आरक्षण के मदद से हमारी विकास हो रही है। जरूरत है हमे संगठित होने की जब तक हम संगठित नही तब तक हमारा विकास नही,जब तक राजनीति भागीदारी नही तब तक हमारी पहचान नही।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा भारतीय नाई समाज की स्थापना 2 सितंबर 1986 को नाई समाज के बच्चों व परिवार का शिक्षा, संस्कृति, धार्मिक विकास, राजनीति मे भागीदारी, सम्बैधानिक अधिकार ,नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के उद्देश्य से भारतीय नाई समाज की स्थापना की गई थी। वर्तमान में भारतीय नाई समाज सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सभी जिलों में संगठन विस्तार कर चुकी है। देश में हजारों संगठन कार्य कर रही है। भारतीय नाई समाज एक ऐसा संगठन है जो सम्पूर्ण देश में कार्य कर रही है। प्रदेश के समस्त नाई समाज व परिवार से अनुरोध है आप भी भारतीय नाई समाज संगठन से जुड़े और समाज में अपने बच्चो के आने बाले भविष्य के लिए भागीदारी बने। साथ ही सरकार से मांग करते है की नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाय।
जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा
समाज के गरीब, निःसहाय ,व्यवसायी परिवार का आए दिन अन्य समाज के द्वारा मारपीट ,लूट व हत्या हो रही है। इसका जिम्मेदार हम सब है क्युकि हम संगठित नही है। जब तक हम संगठित नही होंगे हमारा समाज का विकास नही हो सकता और न ही संवेेधानिक अधिकार मिल सकता है। साथ ही सरकार से केश कलाबोर्ड स्थापना की मांग करते है।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने कहा आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी जाति का विकास नही हो रहा, इसका मुख्य कारण जो सभी राजनीति दल द्वारा हमे ठगना व हमारे समाज में शिक्षा में कमी। हम सभी को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ साथ संगठन से भी जोड़ना व जुड़ना चाहिए क्युकि संगठन ही है जो हमारे जाति का विकास कर सकता है और सत्ता में भागीदारी दिला सकती है।
मंटू शर्मा, गुड्डू ठाकुर, रितेश ठाकुर,रंजन ठाकुर,जिला सचिव पप्पू ठाकुर, युवा महासचिव कुंदन कुमार,जमालपुर नगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर,अलौली प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, कहा देश व जिलों में अनेको संगठन कार्य कर रही है। जरूरत है संगठन से जुड़ कर संगठन को मजबूत बनाने की। संगठन हमारी जाति के लिए अहम है समाज में अनेको जातियों के बीच हमारी नाई जाति काफी पिछड़ा हुआ है। जाति के विकास व बच्चों की भविष्य के लिए शिक्षा व संगठन पर बल देने की आवश्यकता हैं। नाई समाज एवं सरकार के बीच अनेको मांग व अधिकार के लिए हमे संगठन की आवश्यकता होती हैं और जरूरत हैं। संगठन नही तो हमारी अस्तित्व नही हो सकता हमारा विकास नही हो सकता।
मौके पर राजकुमार ठाकुर, दीपन ठाकुर, विपिन ठाकुर, अजय ठाकुर, अजय साह,रोहित ठाकुर, राजा कुमार,सोनू कुमार, चमरू शर्मा,संदीप ठाकुर,शशि कुमार,महेश ठाकुर,अशोक ठाकुर,विक्रम ठाकुर व अन्य सदस्यों ने भी नाई समाज के विकास व भारतीय नाई समाज के स्थापना पर अपने अपने विचार दिए और संगठित होने पर बल दिया गया।