खगड़िया: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने एक कार्यक्रम में मीडिया से कहा आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का विकास तेजी से हो रहा है, जिसकी चर्चा विदेशों में भी हो रही है। हमारे प्रधान मंत्री विश्व गुरु बन गए हैं। उन्होंने देश की सेवा में ही अपने आपको समर्पित कर दिया है। दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां लोगों को बरगलाने में लगी है। इससे देश की जनता भलीभांति अवगत हो चुकी है। सारे लोग भाई भतीजावाद में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा अब देश में न तो भाई भतीजावाद चलेगा और न ही भ्रष्टाचारियों को बख्शा जाएगा। बिहार की महागठबंधन सरकार पर तंज कसते हुए डॉ संजय जायसवाल ने कहा “सत्तर चूहा खा कर बिल्ली चली हज को”। बिहार में तो अपना वजूद नहीं है चले हैं प्रधान मंत्री का ख्वाब देखने, जनता सब देख रही है पलटू बाबू को।