Download App

CM नीतीश स्व. भगवान सिंह के श्राद्धकर्म में हुए शामिल..

पटना, बिहारदूत न्यूज़ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू नेता  कमलेश कुमार सिंह के पिता स्व० भगवान सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये दानापुर के राम जयपाल पथ स्थित जलालपुर सिटी में कमलेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री ने स्व० भगवान सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

इस अवसर पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री  संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गाँधी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित स्व० भगवान सिंह के परिजन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »