बिहार दूत न्यूज, मुज़फ्फरपुर
एमपी साइंस कॉलेज में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह का एक सौ पैतीसवीं जयंती समारोह विधान सभा के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर की अध्यक्षता एवं डा हरेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित की गई।
इसमें मुख्य अतिथी के रूप में जेडी (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जेडी (यू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, मदन सहनी, अशोक चौधरी, इसराइल मंसूरी, जिले के विधायक मुन्ना यादव, निरंजन राय,अमर पासवान, एमएलसी दिनेश सिंह, विधायक पंकज मिश्र सहित तिरहुत प्रमंडल के महागठबंधन के सभी विधायक,पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक,सभी एमएलसी उपस्थित थे।
मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुजफ्फरपुर में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह के जयंती समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि श्रीकृष्ण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न मिले हम भी मांग करते हैं वही मीनापुर के राजद विधायक मुन्ना यादव ने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पर कल भाषण के दौरान दिए गए बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हालात विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा का हो गया है इसके साथ ही गायघाट के विधायक निरंजन राय ने भी कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता श्रीकृष्ण सिंह के जयंती पर श्रद्धा सुमन हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं उन्होंने जो बिहार के लिए किया वह एक मिसाल है।