Download App

दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये चित्रगुप्त सम्मान से किया गया सम्मानित..

पटना, बिहार दूत न्यूज़।

राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाज सेविका-शिक्षिका और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये चित्रगुप्त सम्मान से सम्मानित किया गया।

चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में गिरिराज उत्सव पैलेस में गोष्ठी, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये डा. नम्रता आनंद को चित्रगुप्त सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। डा. नम्रता आनंद को को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पटना साहिब के सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, विधायक नंद किशोर यादव, बिहार राज्य गीत के रचयिता कविवर सत्यनारायण, पदमश्री डॉ० गोपाल प्रसाद सिन्हा और निवर्तमान महापौर सीता साहू ने मोमेंटो, अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया। डा. नम्रता आनंद ने चित्रगुप्त सम्मान 2022 दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के प्रधान महासचिव कमल नयन श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा , मैं एक शिक्षिका हूं और कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा के अवसर पर चित्रगुप्त सम्मान मिलना मेरे लिये गौरव की बात है।
उल्लेखनीय है कि डा.नम्रता आनंद को केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया है। वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया।
वर्ष 2021 में डा: नम्रता आनंद ने कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला की स्थापना की। संस्कारशाला के माध्यम से गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का नि.शुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का एस की दिया जाता है।डा. नम्रता आनंद को को करियर के दौरान मान सम्मान बहुत मिला।
इन दिनों समली में विस्मिल्ल खान सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान,कर्मयोगी महिला सम्मान, नारी रत्न अवार्ड, युवा सम्मान, छात्र सम्मान, राजीव गांधी समररसता अवार्ड,बेस्ट वालिनटेयर अवार्ड ,एनएसएस, इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड, अंतर्रार्ष्टीय समरसता यूनिटी गोल्ड मैडल, महिला शक्ति सम्मान स्वर्ण पदक, इंडो-नेपाल समरसता अवार्ड, इंडो-नेपाल एकता अवार्ड, समाज रत्न अवार्ड, काठमांडू-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अवार्ड, नेशनल प्राइड अवार्ड, लाल बहादुर शास्त्री सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर्स सम्मान, इंसपिरेशन वुमेन अवार्ड,शिक्षा विभूति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण वारियर अवार्ड शामिल है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »