बिहार दूत न्यूज, रोहतास
कानू हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन के बैनर तले रविवार को रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के तेंदुनी गांव में एकदिवसीय जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करगहर बाजार से तेंदुनी गांव तक करीब अठारह किलोमीटर तक जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजीव कानू सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कानू ने कहा कि कानू हलवाई समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीति बन गई है। एनडीए गठबंधन से इस बार समाज को लोकसभा और विधानसभा में सीट देने की बात की गई है।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण कानू, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साह, युवा प्रदेश युवा अध्यक्ष गुड्डू श्री, मोतिहारी जिलाध्यक्ष आत्माराम साह, डॉक्टर उषा गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद, रोहतास जिलाध्यक्ष सिपाही साह उर्फ साधु, ललन साह, कैमूर जिलाध्यक्ष रामाकांत गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, पप्पू साह, सरोज गुप्ता, छठू साह, नेपाली साह, पप्पू साह प्रमुख, सावित्री देवी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, बबलू साह युवा जिलाध्यक्ष, गौरीशंकर साह, सीता साह,किशुन साह, कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में रेखा कुमारी, पुष्पा कुमारी, गोल्डी कुमारी और मंजू कुमारी ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएशन के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मौके पर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल साह एवम मास्टर साहेब व मंच संचालन शशि गुप्ता ने किया।