बिहार दूत न्यूज़, पटना।
अखिल भारतीय कायस्थ महा समाज के महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की 151 वी जयंती मनाई गई।
जयंती के शुभ अवसर पर सच्चिदानंद सिन्हा की तस्वीरों पर पुष्पा और माला चढ़ाया गया।
इस मौके पर वक्ताओं के द्वारा डॉ सच्चिदानंद सिन्हा के व्यक्तित्व की चर्चा की गई।
इस जयंती समारोह में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिनमें से संपर्क अधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा, युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मनीष आनंद, मुकेश कुमार सिन्हा, देवेंद्र कुमार, लाल कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एवं राजेश कुमार सिन्हा के अलावा महासभा के कई सदस्य उपस्थित रहे।
