Download App

वैशाली: सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की हुई मौत..

वैशाली, बिहार दूत न्यूज। वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया।

Advertisement

इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना देशरी थाना क्षेत्र के नयागंज- 28 टोला की बताई जा रही है। हादसे में घायल चार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों में 6 बच्चे शामिल हैं। सभी एक ही गांव के रहने वाले थे। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी पहुंच चुके हैं. आक्रोशित लोगों से वार्ता की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महनार- मोहद्दीनगर एसएच पर ब्रह्मस्थान के पास लोग भुइयां बाबा की पूजा के दौरान नेवतन पूजा कर रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक लोगों को रौंदते हुए निकल गया।
इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में ट्रक चला रहा था। मनोज राय नामक शख्स के घर भुंइया बाबा की पूजा चल हो रही था, जिसमें सभी लोग जुटे थे। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
Translate »
%d bloggers like this: