सारण , बिहार दूत न्यूज़। साधारण परिवार से विलोंग करने वाले बच्चे अब पीड़ितों को न्याय करेंगे। हम बात कर रहें है, रत्नेश मांझी की। रत्नेश मांझी सिविल जज बनेंगे। इसकी ख़बर यहां के लोगों को सूचना मिलने पर उसके गांव में जश्न का माहौल है, सभी इसके सफलता से काफी खुश है।
छपरा के बाजितपुर निवासी जगगन्नाथ मांझी के पुत्र रत्नेश मांझी सिविल जज मे चयनित हुआ है। प्रतियोगिता परीक्षा में सफ़ल हुए हैं और सिविल जज बनेंगे। इसकी जानकारी लोगों को मिलने के बाद लोग इनके घर पर पहुंचकर बधाई दें रहे हैं।
इधर, श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के मंत्री सुरेन्द्र राम उनके घर पहुंचकर सिविल जज में चयनित होने पर रत्नेश मांझी को सम्मानित किया। कहा गरीब परिवार का बच्चा एक मिशाल बन गया है।
उन्होंने रत्नेश मांझी को गले लगाया। साथ ही कहा की आप एक जिम्मेवार पद पर गए हैं इस पद की काफी गरिमा है।
इस गरिमा को हमेशा बना कर रखियेगा।
पीड़ितों को न्याय मिलें। निर्दोष को सजा नहीं मिले, हमेशा बारीकी के साथ काम करने की जरूरत है।
समाज में एक मिशाल हैं। उन्होंने अन्य युवाओं को भी इससे सीखने की अपील की।
उन्होंने बच्चे के अभिभावक को कहा की आप एक रोटी काम खाएं, लेकिन बच्चे को शिक्षित बनाएं, यहीं आपकी संपत्ति हैं।
मौके पर राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय पूर्व मुखिया बाजीतपुर पंचायत, मनोज राम बाजीतपुर के राजद पंचायत अध्यक्ष, मुन्ना बाजीतपुर सरपंच, राजद युवा नेता धर्मेंद्र यादव आदि मौजुद थे।