Download App

उमेश कुशवाहा दुबारा बने जदयू प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर दिया शुभकामनाएं..

खगड़िया, बिहार दूत न्यूज।

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष पद पर उमेश सिंह कुशवाहा के कुशल सांगठनिक कार्य पर विश्वास करते हुए पार्टी के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा रविवार को पटना स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दुबारा प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन पत्र दिये जाने पर खगड़िया जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ,जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल, जिला महासचिव रामाशंकर सिंह कुशवाहा, लोहा सिंह मुखिया, अमरेन्द्र सिंह आदि जदयू नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।साथ ही नेताओं ने पार्टी के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।


जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू काफी मजबूत होगी और आने वाले समय में लोक सभा चुनाव हो अथवा विधान सभा चुनाव उसमें हमारी पार्टी के लिए परिणाम बेहतर होगा।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer
Translate »
%d bloggers like this: