Download App

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गई।

इस अवसर पर स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि स्व. वी0 पी0 सिंह एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता थे। वे सात दलों को मिलाकर राष्ट्रीय मोर्चा का गठन किया था। वे 2 दिसम्बर 1989 को भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने थे। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्दीय वाणिज्य मंत्री तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री भी बने थे। उन्होंने पिछड़ो को आरक्षण दिया तथा सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत किया। स्व0 वी0 पी0 सिंह जी ने जो मंडल आयोग की सिफारिश लागू की थी उसमें बहुत सारी अनुशंसायें अभी तक लागू नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय जनता दल तमाम सिफारिषों को लागू कराने के लिए कृत संकल्पित है और इसके लिए आन्दोलन करेगी।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, महबुब अली कैसर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, बीनू यादव, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, राजनीति प्रसाद, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मधु मंजरी, अरुण कुमार यादव, पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम,प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, मदन शर्मा, निराला यादव, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, मुकुंद सिंह, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेदकर, कुमार उदय प्रताप यादव, नंदू यादव, प्रदीप मेहता, अरविन्द कुमार सहनी, कुमर राय, डाॅ0 अशोक कुमार गुप्ता, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, शिवेन्द्र कुमार तांती, विमल राय, सुरेश प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार यादव, राकेश रंजन, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, दिलीप दिवाकर, मुकेश कुमार यादव, नीलम देवी, संजय वर्मा, इंद्रदेव सिंह, लालदेव यादव, कृष्ण मुरारी यादव, बेचन राय सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व0 वी0 पी0 सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »