Download App

समस्तीपुर: भाजपा परिवार की ओर से ज्योति बा फुले की मनाई गई जयंती दिवस..

संजय भारती , समस्तीपुर।

समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड में भाजपा परिवार की ओर से महात्मा ज्योति बा फुले की जयंती मां सती महारानी स्थान शासन में समारोह पूर्वक मनाई गई । जहाँ हसनपुर प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव ने महात्मा ज्योति बा फूले की जीवनी पर विस्तार से चर्चा किया । वहीं मौके पर जिला भाजपा नेता मनोरंजन राय , हसनपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह , शासन पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता विजय कुमार सिंह , महिला मोर्चा नेत्री सुकृति प्रियंका , देवेंद्र पासवान , भाजपा नेता श्याम सुंदर पासवान , निखिल मिश्र आदि ने उनकी तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योति बा फुले के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
Translate »